झांसी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आवाहन पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झांसी के शाखा नंबर 1 के द्वारा एनपीएस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि किस तरह सरकारी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को एनपीएस के बारे में जानकारी दी एवं लाल झंडे की यूनियन द्वारा एनपीएस के विरोध में उठाए गए कदमों व उनके बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि ओल्ड पेंशन स्कीम कितना जरूरी है।
इस दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि कौन आपके हितों की लड़ाई निष्पक्ष रूप से लड़ रहें हैं और लड़तें आए है। कर्मचारियों ने एनपीएस के विरोध में जमकर नारे लगाए। वही रेल कर्मचारियों ने सरकार की जमकर आलोचना की। इस मौके पर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कॉ भावेश प्रसाद सिंह, शाखा सचिव कॉ जय सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कॉ अनीता साहनी, सदस्य कॉ आशा कुशवाहा, सदस्य कॉ संध्या दीक्षित, सदस्य कॉ सपना वर्मा, कोषाध्यक्ष कॉ एस डी मंसूरी, उपाध्यक्ष कॉ धर्मेन्द्र साहू, जस्टिन सिंह, सहायक सचिव कॉ श्रीकान्त रायकवार, विवेक गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, कॉ ज्ञान सिंह राठौर, कॉ उमेश वर्मा, ब्रजेंद्र यादव, सौरव दुबे, सुरेश, देवेन्द्र, कॉ नरोत्तम सिंह, कॉ संतोष, कॉ माखन सिंह, कॉ राजेन्द्र साहू इत्यादि काफ़ी संख्या में उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन सभा में उपस्थित सभी का आभार शाखा अध्यक्ष संजीवन राय ने व्यक्त किया।













