Oplus_16908288

झांसी। यू एम आर के एस (संबद्ध भारतीय रेल मजदूर संघ/बी एम एस) झांसी मंडल के मंडल संगठन मंत्री राजेश ठाकुरानी के नेतृत्व में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ला को सौंप कर पुराने विकल्प पत्र के आधार पर वेतन से चंदा राशि काटे जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

संघ का स्पष्ट मत है कि पुराने विकल्प पत्र बर्ष 2017 में दिए गए थे तब से अब तक बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी सेवा निवृत हो चुके हैं उन के स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है बड़ी संख्या में पदाधिकारी अपनी आस्था बदल कर दूसरे संगठनों में शामिल हो गए हैं, सामान्य कर्मचारियों ने भी अपनी आस्था बदल ली होगी इसलिए तकनीकी रूप से नए विकल्प पत्र भरे जाने पर ही सदस्यता की कटौती की जाना चाहिए किन्तु रेल प्रशासन ने एक संगठन विशेष के पक्ष में पुराने विकल्प पत्र के आधार पर वेतन से चंदा राशि काटे जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ इस का विरोध करता है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि यदि रेल प्रशासन अपना निर्णय नहीं बदलेगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष बाजपेई , दिलीप कुमार, सुनील गुप्ता, के एन गुप्ता, सी पी शर्मा, पंकज कुशवाहा, प्रतीक तिवारी, विकाश पराशर, अश्विनी कुमार, राजेंद्र राय, शांतनु, रविन्द्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।