मंडल सचिव कॉ अमर सिंह यादव के नेतृत्व में ली सदस्यता
झांसी। मंडल कार्यालय में मंडल मंत्री कॉमरेड अमर सिंह यादव के नेतृत्व में एनसीआरईएस छोड़ कर कई कर्मचारियों ने विधिवत नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वालों में राकेश कुमार (पूर्व सहायक सचिव, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज संघ), थानसिंह राजपूत, अवधेश कुमार, राहुल सिंह चौहान, ठाकुरदास, राघवेंद्र राजपूत, रामसेवक, रितिक साहू, विनोद यादव आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर भावेश प्रसाद सिंह (मंडल अध्यक्ष), डी के खरे (पूर्व मंडल अध्यक्ष), निर्मल सिंदु (मंडल उपाध्यक्ष), शशि कपूर (मंडल सहायक सचिव), प्रवेश सिंह (ईसीसी डायरेक्टर), दीपक शिंदे (शाखा सचिव 2), राजेंद्र यादव (शाखा सचिव 4), एस के द्विवेदी (शाखा सचिव 3), विक्रम सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष 2), कालूराम कुशवाहा (सहायक सचिव 3), एकम लालवानी (ईसीसी डेलीगेट), रामचरन प्रजापति (सहायक सचिव 2) सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य और नए सदस्य उपस्थित थे।सभा का संचालन एस के द्विवेदी (शाखा सचिव) ने किया।












