• सांसद की शिकायत रंग लायी
    झांसी। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एसके सिंह द्वारा आज जारी पत्र के अनुसार भीम राज धन्ना सीनियर डीईई/जी/झांसी का स्थानांतरण सीनियर डीईई/जी/आगरा कर दिया गया है। इनके स्थान पर आगरा से रघुनाथ सिंह सीनियर डीईई/जी/आगरा को झांसी भेजा गया है।
    गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह निरंजन महामंत्री उमरे मजदूर संगठन के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के संसद सदस्य भानु प्रताप सिंह द्वारा दिसम्बर माह में रेलमंत्री को पत्र लिख कर निरंजन के पत्र का हवाला देते हुए भीम राज धन्ना सीनियर डीईई/जी/झांसी के खिलाफ नियम के विपरीत निविदाओं का आवण्टन करने, भ् ा्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं एसी कर्मचारियों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भीम राज धन्ना सीनियर डीईई/जी/झांसी का स्थानांतरण करने व इनके द्वारा जारी की गयी निविदाओं की उच्च स्तरीय जांच करने, इनके द्वारा किए गए कर्मचारियों के स्थानांरण पर रोक लगाने की अपेक्षा की थी। गौरतलब है कि पूर्व में सीनियर डीईई/जी/झांसी के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा आंदोलन-प्रदर्शन व शिकायतें भी की जा चुकी थीं। समझा जा रहा है कि इस पत्र पर कार्यवाही करते हुए भीम राज धन्ना सीनियर डीईई/जी/झांसी का स्थानांतरण आगरा किया गया है। देखना है कि लगाए गए आरोपों की जांच व स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों की वापसी कब तक होती है।