झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में जनसम्पर्क सीपरी ओवर ब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा कराने हेतु व्यापारियो से समर्थन मांगा। सीपरी बाजार के व्यापार मण्डल अध्यक्ष संतोष साहू व अध्यक्ष इंसाफ सेना जितेन्द्र भदौरिया ने अपने साथियों के साथ समर्थन किया।
इस दौरान संतोष साहू ने कहा कि ओवरब्रिज की समसया नासूर बन चुकी है। व्यापारियों का व्यापार घटकर आधा हो गया है। हम सब व्यापारी आपके इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देेते है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस इस जन आंदोलन को तब तक चलायेगी जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाता। हम सभी व्यापारियों से निवेदन कर रहे है कि वो १५ फरवरी को ओवरब्रिज के नीचे हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो संबल प्रदान करें। उक्त अवसर पर समर्थन में आये व्यापारी नेता फिरोज चौधरी महामंत्री, सुभाष मार्केट के अध्यक्ष, दिलबाग सिंह भुसारी, आजाद गंज के अध्यक्ष प्रभुदयाल साहू, प्रदीप गुप्ता, सुरेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, श्याम भारद्वाज, राकेश दुबे, अजय चड्डा, आशु मित्तल, मनोज चंदानी, सत्येन्द्र बुटोलिया, अशोक गुरबख्शानी, अजय साहू सहित सभी व्यापारियों ने इस मुद्दे पर समर्थन व सहयोग की घोषणा की। कांग्रेस के रामबिलगैया, राजेन्द्र रेजा, रामकुमार शुक्ल, एचपी पटेल, शमीम शेख, सतीश सब्बारवाल, शिवम नायक, बृजेन्द्र राय, भरत राय, पूरन मिश्रा, प्रमोद सेठी, छोटे राजा कमर, अरविंद पाराशर, कुनाल सूरी, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, अकील, फरीदा मंसूरी, बलवान सिंह यादव, राकेश अमरया, मुन्नी देवी कनौजिया, अमीरचन्द्र, मुकुट आदि ने जनसम्पर्क में भाग लिया। नुक्कड़ नाटक का संचालन राजेन्द्र रेजा आभार हमीदा अंजुम ने व्यक्त किया।