झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सीट उपलब्धता एवं आरामदायक यात्रा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गाडिय़ों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है। इसके तहत गाड़ी संख्या 12448/47 में स्लीपर श्रेणी-1 कोच हजरत निजामुद्दीन से 15 से 21 फरवरी तक और मानिकपुर से 16 से 22 फरवरी तक जोड़ा जाएगा।












