झांसी। रक्सा झांसी रोड पर स्थित खत्री क्रेशर के पीछे सहारिया बस्ती में सरस्वती संस्कार केंद्र द्वारा संचालित विद्यालय में बच्चों के साथ लायंस क्लब झांसी महानगर की टीम ने होली का आंनद लिया, बच्चों के साथ फूलों की होली खेली एवं विद्यालय के बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, चॉकलेट, फिरूटी आदि वितरित किया। दोपहर में भोजन की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की गई। इसके साथ साथ विद्यालय के बच्चों को पूरे मार्च माह के दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी लायंस क्लब झांसी महानगर द्वारा कि गई। उक्त व्यवस्था में लॉयन जलज गुप्ता, लॉयन राजीव खैरा, लॉयन पवन बोहरे, लॉयन बृज बिहारी उदेनिया, लॉयन अखिलेश गुप्ता द्वारा सहयोग किया। कार्यक्रम में लॉयन नवीन गुप्ता, लॉयन राजीव बब्बर, लॉयन देवप्रिया उकसा, लॉयन जितेंद्र सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।