झांसी। भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु एप जारी किया गया है, जो कोरोना वायरस के खतरों से सतर्क करता है। शिक्षक संघ के ज़िला प्रवक्ता नोमान नें बताया कि यह एप एंड्राइड व ios मोबाइल पर उपलब्ध है। यह एप कोरोना वायरस से बचाव और स्वमूल्यांकन के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इससे कोरोना वायरस के जोखिम का आकलन करने में सहायता मिलती है। इसलिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा मण्डल एवं जनपद के विभागीय अधिकारियों को आदेश किया गया है। समस्त प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस एप की जानकारी देकर मोबाइल पर डाउनलोड कर इसका उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस एप के जरिए आप अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं। अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके फोन से निकली जानकारी से उसके सम्पर्क में आए लोगों का पता चल सकता है। आरोग्य सेतु पर आपको अपने आसपास कहां से सहायता मिल सकती है इसकी भी सारी जानकारी मौजूद है।