झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ द्वारा रेलवे में हो रहे निजीकरण एवं डीए रोके जाने के विरोध में झांसी मंडल की सभी शाखाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह एवं मंडल सचिव बिजी गौतम की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
झाँसी स्टेशन पर ncres के सभी साथियों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें 100 से अधिक ट्रेनों को प्राइवेट करने के साथ ही अन्य समस्या पर लोको इंस्पेक्टर बी पी एस चंदेल ने विचार दिए। सभी रेलवे के साथियो ने सोशल डिस्टेंस ओर मास्क लगाकर विरोध किया है। इस मौके पर विवेक गोस्वामी, डी पी रिछारिया,भुगल जी,आसिफ हुसैन, शुशील चौधरी, अश्विनी गोस्वामी, पवन शर्मा, तेजेन्द्र सिंह, रविन्द्र रायकवार, सौरभ कुशवाहा, ब्रह्म नरेश, मोहित बुधौलिया, पुष्पेन्द्र वर्मा, कंचन माथुर, अनूप अग्रवाल, राहुल अहिरवार, देवेन्द्र सिंह, पवन राय,, धीरज पाण्डेय, जितेन्द्र सोनी, आर के दुुबे, अजीत कुमार एवं अन्य संख्या में साथी गण उपस्थित रहे।
इसी तरह ज्प्रशासनिक लेखा शाखा में सचिव सुरेश कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज दुबे, वाणिज्य एवं सीएंडडब्लू शाखा में सचिव महेंद्र सेन, एसी डीजल लोको शाखा में सचिव राजेश गुप्ता, विद्युत लोको शाखा में सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, कारखाना शाखा एक में सचिव इंद्रविजय, शाखा दो में सचिव कामता साहू व तीन में सचिव संजीव नायक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मंडल संगठक टीपी सिंह, बीके सिंह, एनके सिंह, एनके त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, एससी बोस व शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संयोजन उमर खान व विवेक चड्डा ने किया।