महिला व्यापार मंडल ने बनाई हाथ से राखियां

झांसी। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के निर्देशन पर आज उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वधान में महानगर की अध्यक्ष शालिनी गुरबक्सनी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने अपने हाथों से राखी बनाकर सीमा पर लड़ रहे फौजियों को भेजने का संकल्प लिया
ज्ञात हो कि कैट के आवाहन पर संपूर्ण देश मैं चाइना की राखी का बहिष्कार, भारतीय राखी हमें स्वीकार, के संदेश के साथ चाइनीज राखी के बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है, व निर्णय लिया गया कि भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए महिला व्यापार संगठन हजारों राखिया भारतीय सैनिकों को भेजेंगे, गत दिवस कैट ने रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह को भी जवानों के लिए राखी भेज कर अपना संदेश दिया था
शालिनी गुरबक्सनी ने कहा कि महिलाएं एवं बहने अपने हाथों से राखी बनाकर जब फौजी भाइयों को भेजेंगे तो हमें अलग प्रकार की आत्म संतुष्टि होगी साथ हम शपथ लेते हैं कि अपने भाइयों के हाथ पर चाइना से बनी हुई राखी नहीं बांधे गे
महिमा जयसवाल ने कहा हम घर में राखी बनाकर नए नए प्रयोग भी कर सकते हैं जैसे कि बीजों से तैयार राखी जो बाद में पौधा लगाने के काम आ सके
दीपा छाबड़ा जी ने कहा की महिलाएं राखी बनाकर अपनी प्रतिभा और कौशल को निखार सकती हैं और इसे अपने रोजगार के रूप में भी अपना सकती हैं
इसी परिपेक्ष में आज महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी.. सीमा शर्मा,… दीपा छाबड़ा,.. महिमा जयसवाल,… सारिका मल्होत्रा,… दीपा जैन… कंचन कविता सरिता आभा रश्मि रितु मीना…. मनु ममता एकता कशिश………………………………… ने अपने हाथों से राखी बनाकर सैनिकों को भेजने का निर्णय लिया अंत में नगर महामंत्री शिवाली अग्रवाल संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया