कार्मिक और इंजीनियरिंग विभाग की तत्परता से कोविड-19 महामारी और लाकडाउन में भी पूरी हुई चयन प्रक्रिया

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के तीनो मण्डलों प्रयागराज, झांसी एवं आगरा को मिले 21 सहायक इंजीनियर| कोविड-19 महामारी के कारण एक ओर जहां पूरा देश गम्भीर परिस्थितियों से गुजर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेल अपनी पूरी क्षमता के साथ देश सेवा में लगी है, यह देश के एक कोने से दूसर कोने तक सामानों की आपूर्ति एवं आवश्यक यात्रा वाले यात्रियों के परिवहन के लिये श्रमिक ट्रेनों, गुड्स ट्रेनों, पार्सल ट्रेनों एवं वातानुकलित विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है| इसके अलावा कोविड – 19 की कठिन परिस्थितियों को अवसर के रूप में लेते हुये इस दौरान सम्पूर्ण भारतीय रेल में बड़े पैमाने पर उपकरणों के रखरखाव , क्षमता विस्तार एवं आधारभूत संरचना सम्बंधित कार्यों को किया जा रहा है| इसी क्रम में भारतीय रेल के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रीय रेलों में से एक उत्तर मध्य रेलवे में भी बड़े पैमाने पर उपकरणों के रखरखाव, क्षमता विस्तार एवं आधारभूत संरचना के कार्यों को किया जा रहा है|

कोविड-19 महामारी की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये एवं बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुये उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के सभी विभागों एवं मण्डलों द्वारा बड़ी तत्परता के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है| आधारभूत संरचना के कार्यों को करने में सभी विभागों में इंजीनियरिंग विभाग की अहम भूमिका रहती है तथा इसके द्वारा रेल पटरियों, पुलों अन्य परिसम्पत्तियों के निर्माण एवं उसके रखरखाव के कार्य किये जाते हैं| ज्ञात हो कि कोविड – 19 के दौरान बहुत सीमित संसाधनों एवं मानव शक्ति के प्रयोग से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इन कार्यों को किया जा रहा है| इस महामारी के समय में उत्तर मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया को पूरा करके 21 ग्रुप सी कर्मचारियों की पदोन्नति सहायक इंजीनियर के पद पर की गई है, जो कि वर्तमान समय में सीमित संसाधनों एवं मानव शक्ति से चल रहे आधारभूत संरचना के कार्यॉ में तीनों मण्डलों के लिये बहुत लाभ प्रदायक होगा|

वर्तमान कोविड -19 की स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण संसाधन मानव शक्ति की उपलब्धता है, और यह जिम्मेदारी कार्मिक विभाग और सम्बंधित विभाग की होती है| उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के इंजीनियरिंग एवं कर्मिक विभाग ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शरद मेहता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी /आई.आर श्री अवधेश कुमार, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/ राजपत्रित श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/ राजपत्रित. श्री एस.के.सिंह के मार्गनिर्देशन में बड़ी ही तत्परता के साथ इस अवधि में बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया| कोविड-19 महामारी की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये, सभी विभागों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये आवश्यक चयन प्रक्रियाओं, वेबिनार के माध्यम से आन लाईन इंटरव्यू आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया| इसी क्रम में कार्मिक विभाग द्वारा 70% चयन के विरुद्ध सहायक इंजीनियर (ग्रुप बी) के पद पर 21 कर्मियों की पदोन्नति की| इस प्रक्रिया में 22 पदो के लिये चयन होना था, जिस हेतु 71 रेलकर्मियों को लिखित परिक्षा हेतु आमंत्रित किया गया था| लिखित परीक्षा में सफल 25 रेलकर्मियों का 16 जुलाई 2020 को वेबिनार के माध्यम से आन लाईन इंटरव्यू लिया गया तथा 29 जुलाई 2020 को रिल्ट घोषित किया गया| इसमें जिसमें 21 रेलकर्मी सफल हुये| इस पैनलके जारी होने से इंजीनियरिंग विभाग के कैडर में अधिकारियों की कमी दूर होगी| इसी प्रकार से कार्मिक विभाग ने कोविड – 19 के दृष्टिगत मेडिकल विभाग में डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संविदा आधार पर डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ के चयन की प्रक्रिया भी की|