झांसी। उमरे के झांसी स्टेशन पर मुख्य। प्रवेश द्वार के हाल में बुधवार को सुबह लगभग 12.15 बजे उस समय सनसनी फ़ैल गई जब लगभग 30 फिट ऊंची सीलिंग से गिर कर 25 वर्षीय श्रमिक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर रंगाई पुताई का काम चल रहा है। सौरव साहू ठेकेदार स्टेशन पर पुताई का कार्य करा रहा था उसका एक लेबर अशोक पुत्र अजय वर्मा निवासी हंसारी कार्य कर रहा था। काम के दौरान वर्षा होने पर अशोक भीगने से बचने हेतु मुख्य हाल की सीलिंग पर पहुंच गया। श्रमिक के भार से सीलिंग का प्लाईवुड का टुकड़ा अपने स्थान से किसका और श्रमिक सहित तीस फुट नीचे फर्श पर गिर पड़ा। धमाके के साथ श्रमिक के फर्श पर गिरने से अफरातफरी मच गई। इस घटनाक्रम में श्रमिक के हाथ व कमर में चोटें आईं। यह देख कर वहां मौजूद ठेकेदार व साथियों ने स्वयं घायल श्रमिक को लेकर जिला अस्पताल झांसी इलाज हेतु भर्ती कराया। बताया गया है कि श्रमिक के प्लाईवुड के टुकड़े सहित नीचे गिरने से जान बच गई पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक घायल श्रमिक बोलचाल रहा है, खतरे से बाहर है। फिलहाल बिना सुरक्षा व्यवस्था के श्रमिकों से काम कराए जाने पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।