झांसी। रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी की सूचना पर आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक वीके पांडे, महिला आरक्षी चंचल कुमारी, आरक्षक शिव सिंह यादव तथा जीआरपी उपनिरीक्षक अशोक कुमार के साथ ट्रेन नंबर 02716 सचखंड एक्सप्रेस के कोच नंबर S-10 की सीट नंबर 78, 80 को अटेंड किया गया जहाँ दो लड़कियां बुर्खा पहने बैठी हुई मिलीं। नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपना-अपना नाम मिसवाह बानो पुत्री मोहम्मद हारुन (उम्र 13 वर्ष) निवासी हाजी मोहम्मद पाडेला मार्ग राहत मेमन कॉलोनी जिला-परभणी महाराष्ट्र तथा दूसरी ने अपना नाम चामडिया अबेदा पुत्री नसीर अहमद (उम्र 14 वर्ष) निवासी दरगाह रोड सूबेदार नगर जिला-परभणी महाराष्ट्र बताया। दोनों के संबंध में कोतवाली जिला परभनी महाराष्ट्र से संपर्क बताया गया कि उक्त दोनों नाबालिग लड़कियों के अपहरण के संबंध में वहाँ धारा अंगर्गत 363 IPC में मुकदमा दर्ज है। दोनों के फोटो तथा पहचान पत्र से मिलान कर सही होने पर उन्हें आरपीएफ पोस्ट झांसी पर लाकर नियमानुसार चाइल्ड लाइन झांसी को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए सुपुर्द किया गया। दोनों लड़कियों के झांसी में बरामद होने की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र से दोनों के परिजन झांसी के लिए रवाना हो गए।

सर्विलेंस से मिला सुराग

बताया गया है कि दोनों लड़कियां महाराष्ट्र मुंबई से भाग कर दिल्ली पहुंच गई थीं। दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उनके मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिए थे। इसके कारण दोनों की लोकेशन पुलिस को मिल रही थी। जब दोनों दिल्ली से वापस मुंबई जा रही थीं तभी झांसी के निकट लोकेशन पर उनकी सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम में ले ली गई थी। उसके आधार पर आरपीएफ व जीआरपी ने उन्हें बरामद कर लिया।