झांसी/एरच। बुन्देलखंड में दबोह-पूंछ-गुरसरायं-टीकमगढ़ मार्ग राज्य मार्ग सं 131 के किमी सं 30 व 31 में बेतवा नदी पर एरच घाट सेतु के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त हो जाने पर इसे यातायात के लिए 45 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त स्थल के दोनों ओर कच्ची दीवार बना दी गई है ताकि वाहनों का आवागमन न हो सके। यह निर्णय गत दिवस पुल के मध्य में क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी मिलते ही मुख्य अभियंता झांसी क्षेत्र लोनिवि, सेतु निगम के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया और पुल को मरत  योग्य पाया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुल की मरम्मत कराने व आवागमन बंद करने के आदेश दिए गए।
मालूम हो कि झांसी के एरच में गुरसरांय मार्ग पर बेतवा नदी के ऊपर पुल बनाया गया है। इस पुल का निर्माण लगभग 22 साल पहले कराया गया था। विगत दिवस स्थानीय क्षेत्रवासियों को पता चला कि उक्त पुल के बीचो-बीच आर-पार नजर आने वाला गड्ढा हो गया है। जानकारी होने पर इस पुल का निरीक्षण कर आवागमन बंद कर दिया।

वैकल्पिक मार्ग – इं बीएल सिंह अधिशासी अभियंता नि ख -3 ने बताया कि पुल बंद हो जाने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में हमीरपुर-राठ-चिरगांव मार्ग ( राज्य मार्ग सं 42) से संचालित होगा। पूंछ से डायवर्ट होने वाला यातायात चिरगांव से होते हुए लखनऊ शिवपुरी ( राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27) से होकर जाएगा।