पार्षद वार्ड व नगर के विकास हेतु सक्रिय व सकारात्मक सहयोग की भावना से काम करें : अशोक प्याल 

झांसी । उ० प्र० सफाई मजदूर संघ, जिला शाखा, नगर निगम प्रांगण झांसी की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक प्याल की अध्यक्षता एवं मुख्य संरक्षक वालकृष्ण गांचले, संरक्षक कैलाश ड्रेसर के आतिथ्य में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने नगर निगम में फैली अनियमितताओं, भृष्ट आचरण और कुछ पार्षदो व उनके प्रतिनिधियों द्वारा अनावश्यक रूप से बनाये जा रहे अनैतिक दबावों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि आम जनता ने जो विश्वास उनके प्रति व्यक्त करते हुये सदन नगर निगम हेतु विजयी बना कर भेजा है, उस दायित्व का पार्षदों और प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाहन जनहित में किया जाये।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों वालू काण्ड हुआ, शैक्षणिक टूर पर गये पार्षदों के विलो के प्रकरण आदि सम्बंध में हुये विवाद आदि से नगर निगम की उज्जवल छवि लांछित, प्रभावित हो रही है। जब पार्षदो द्वारा अधिकारियों एवं लिपिकों के साथ ऐसा रवैया अपनाया जा रहा है तो समझा जा सकता है कि दलित सफाई कर्मचारियों के साथ वार्डो में क्या हाल क्या व्यवहार किया जाता होगा। उक्त उदाहरण से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्षद गण अपने वार्ड और नगर विकास हेतु सक्रिय व सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की भावना से काम करें। नगर निगम से कार्य करा कर अपने विकास पूरक दायित्व उचित एवं लोकप्रियता के ढंग से निभाकर अपने दायित्वों का निर्वाहन कर अपनी छबि बनायें।

उन्होंने बताया कि संघ को अनुभव हो रहा है कि नगर निगम झांसी में प्रस्तावित सफाई कर्मियों की भर्ती प्रकिया को लेकर संभवतः उक्त प्रकार का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है, कुछ पार्षदो द्वारा उक्त भर्ती के नाम पर वाल्मीकि समाज के भोले भाले व्यक्तियों से लाखों रूपए लेकर भृष्टाचार किया है। उक्त कतिपय पार्षदों द्वारा प्रति व्यक्ति से एक लाख रु प्रति भर्ती हेतु जमाकर लिया है। ऐसी जन चर्चा है कि उक्त मनमाफिक भर्ती कराने हेतु उक्त प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है। संघ ने विगत दिनो आंदोलन करने की घोषणा की थी, परन्तु प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया था। उक्त कारण से आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था, परन्तु उक्त प्रकरणों, मामलों और व्यवहार में सुधार होता नही दिख रहा है। संघ ने पार्षदों और प्रशासन से अपने रवैये में सुधार लाने और सकारात्मक विकास कराने का आग्रह किया है।
बैठक में सुभाष माते सुरेश ठेकेदार, ओमप्रकाश बड़े , नरेश डागौर, रामजीसरन करौसिया, नवल किशोर प्याल, कैलाश हवलदार, कपिल राय बग्गन, नीलेश करौसिया, प्रमोद पहलवान, मोहन उर्फ वोरा, सियाशरन दबोइया , रवी प्रकाश , कुन्दन गांचले , रवि पवार, कुलदीप पहलवान , प्रकाश चौधरी, राजेश हवलदार , मनोज सरदार , जीतू कंजरया रवि खरारे, राजा केसले आदि उपस्थित रहें। संचालन बीना हवलदार ने व आभार शान्ती हवलदार ने व्यक्त किया।