झांसी।गाड़ी न. 02182 के एस-6 कोच में बर्थ न. 43 पर यात्रा कर रही महिला अनिता आयु 20वर्ष Nzm to Dmo के लिए यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान अचानक उसको लेबर पेन होने लगा। हालत देख कर उसे झांसी स्टेशन पर उतार लिया गया। यहां महिला का रेल्वे डाक्टर टीम ने प्राथमिक उपचार  कर सिविल अस्पताल रेफर किया। इस पर इन ड्यूटी उप  स्टेशन प्रबन्धक शिवेंन्द़ शर्मा ने तुरन्त 108 एम्बुलेंस को फोन किया पर काल अटैन्ड नहीं हुयी। हालत देख कर तुरन्त ही रेल्वे एम्बुलेंस से पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल भेजा गया।