हिन्दी साहित्य भारती के नवगठित सत्रह प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक

झांसी। हिन्दी साहित्य भारती के नवगठित सत्रह प्रदेशों के प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों और मीडिया संयोजकों ऑनलाइन बैठक केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का शुभारम्भ उत्तराखण्ड की प्रदेश महामंत्री डॉ. कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। केंद्रीय महामन्त्री डॉ. अनिल शर्मा ने डॉ. रवींद्र शुक्ल द्वारा रचित मातृ वन्दना प्रस्तुत की।
केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्रह प्रदेशों और सौलह देशों में हिन्दी साहित्य भारती ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। कारवाँ निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक संगठन के रूप में अवतरित हो रही है। डॉ. शुक्ल ने कहा कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित करने के साथ साथ हिन्दी साहित्य भारती साहित्यिक प्रदूषण को भी समाप्त करेगी। राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के पोषक और राष्ट्र की एकता व अखण्डता को मजबूत करने वाले साहित्यकारों के सम्मान की रक्षा की जाएगी।
इस कामकाजी बैठक में जिला स्तर तक संस्था के गठन के विस्तार और गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेशों के अध्यक्ष/महामन्त्री ने अपने-अपने प्रदेश की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। यह निर्णय लिया गया कि गठित प्रदेशों में 15 सितम्बर तक समस्त जिला कार्यकारिणियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। सभी प्रदेशों से समालोचकों, समीक्षकों, अनुवादकों, शोध निर्देशकों, मंचीय कवियों और विशेषज्ञ वक्ताओं की सूची यथाशीघ्र केन्द्र को भेज दी जाएगी। सभी प्रदेशों से व्हाट्सएप समूह पर साहित्यिक गतिविधियाँ शीघ्रताशीघ्र प्रारम्भ करने का आह्वान किया गया।
हिन्दी साहित्य भारती मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और बाल पत्रिका ‘देवपुत्र’ के सम्पादक डॉ. विकास दवे ने वर्ष भर के लिए प्रत्येक माह आयोजित होने वाली स्थायी साहित्यिक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रत्येक माह किसी न किसी ख्यातिनाम साहित्यकार के प्रसंग और उनके चिन्तन पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. विकास दवे के इस प्रस्ताव पर सुझाव आमंत्रित किये गए हैं। शीघ्र ही साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन की इस रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक डॉ. रमा सिंह ने प्रदेशों के मीडिया संयोजकों को व्हाट्सएप समूहों के संचालन के गुर बताए वहीं फेसबुक पेज तथा फेसबुक समूह पर साहित्यिक गतिविधियों के सन्चालन की जानकारी दी।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय समिति के महामन्त्री डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेश मिश्र, महामन्त्री डॉ. रामेंद्र सिंह, संयुक्त महामन्त्री डॉ. रमाकांत शर्मा, उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, महामन्त्री डॉ. कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’, मीडिया संयोजक ठाकुर मोहित सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वागीश दिनकर, महामन्त्री डॉ. चैतन्य चेतन, मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास दवे, महामन्त्री राजेन्द्र शुक्ल ‘सहज’, हिमाचल प्रदेश प्रभारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय ‘मणि’, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्र सिंह ठाकुर, राजस्थान प्रदेश प्रभारी योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंघवी, मीडिया संयोजक गौरी कांत शर्मा, तेलंगाना प्रदेश प्रभारी डॉ. सुरभि दत्त, अध्यक्ष डॉ. अर्चना पाण्डेय, कर्नाटक प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र याग्निक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सचिन गपाट, मीडिया संयोजक अमोल पेंडणेकर, सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चुकी भूटिया, महामन्त्री छुकि भूटिया, मीडिया संयोजक प्रवीण खलिंग, त्रिपुरा प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज कुमार मौर्य, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन, महामन्त्री डॉ. सुनील कुमार दुबे, गोआ प्रदेश महामंत्री डॉ. कमलेश मिश्रा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नलिनी पुरोहित, मीडिया संयोजक डॉ. विमल सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद शाह, महामन्त्री डॉ. सुनील कुमार, मीडिया संयोजक डॉ. सन्तोष कुमार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बलदाऊ राम शाहू, महामन्त्री डॉ. सुनीता मिश्र, डॉ. कल्पना गवली, डॉ. दिनेश शाहू, सचिन प्रधान की उपस्थिति रही। केंद्रीय महामन्त्री डॉ. अनिल शर्मा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
🙏🙏🌺