झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज झांसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020:अवसर एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर हरबंश दीक्षित,सदस्य,उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत परिचर्चा की।उन्होंने मुख्य रूप से अपने विचार में कहा कि कोई भी शिक्षा नीति केवल सरकारी संस्थाओं तक सीमित रखने से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना पूरी नही जा सकती।इसमें प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं को भी उतनी ही जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करना होगा।उन्होंने सरकारी,प्राइवेट तथा कॉलेज और विश्वविद्यालय के भेद को समाप्त किये बिना राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना को साकार करने संभव नही होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन राय, भूतपूर्व संकायाध्यक्ष, एम बी ए/वाणिज्य संकाय ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल कार्यान्वयन हेतु ईमानदारी,सोच में बदलाव तथा रोजगारपरक एवं ज्ञानशील व सांस्कृतिक मूल्यों से ओतप्रोत शिक्षा को अनिवार्य बताया।साथ ही उन्होंने स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किये जाने की बात की।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संध्या रानी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी,झांसी ने राष्ट्री शिक्षा नीति के सफल कार्यान्वयन हेतु शिक्षकों के जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यहार एवं शिक्षण को महत्वपूर्ण बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बाबूलाल तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ओत-प्रोत बताया।साथ ही शिक्षा को शहर से गांव की ओर ले जाने की वकालत की। इस अवसर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ डी के मिश्र, डॉ अरविंद अग्रवाल,डॉ डी पी गुप्ता,डॉ नूतन बंशल,डॉ एल सी साहू,डॉ नवेंद्र सिंह,डॉ जितेंद्र तिवारी,डॉ नीलम सिंह,डर मंजरी दमेले सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस के राय एवं आभार डॉ डी पी गुप्ता ने व्यक्त किया।