झांसी। जन सूचना अधिकार मंच द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम में किसान नेता गौरीशंकर विदुवा ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई को अपनाने का आह्वान किया।
संस्था द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में समाज की भूमिका विषय पर चर्चा के लिए मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसके तहत आज किसान नेता एवं किसान रक्षा पार्टी के अध्यक्ष गौरीशंकर विदुवा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना कठिन है असंभव नहीं है समाज के लोग इसके खिलाफ आरटीआई को हथियार बनाकर भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़े। विदुवा को किसान हित के लिए कार्य करने पर संस्था द्वारा प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया, राजेश तिवारी, मनशाराम वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।