हाइवे पर चंद सेकेंड के फेर में चलते-चलते पलटे ट्रक से दबने से बची कार व दुपहिया 

0
76

झांसी। रविवार सायं झांसी-शिवपूरी हाईवे पर रक्सा क्षेत्र के सुजवाहा में चलते चलते रुई से भरे ट्रक के पलटते और पलक झपकते उसके नीचे दबने से बची कार व दो पहिया वाहन ने आश्चर्य चकित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि अचानक हाईवे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान एक कार और दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आने से कुछ सेकेंड से ही बचे। समय रहते दोनों वाहनों के चालकों ने ब्रेक लगाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया है कि ट्रक रुई भरकर नागपुर से हिमाचल की ओर जा रहा था। चालक जबलपुर निवासी 50 वर्षीय रवेल सिंह पुत्र सावरन जैसे ही रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा टी-पॉइंट पर ट्रक लेकर पहुंचा, शिवपुरी की ओर से आ रहे एक ट्रक और कार को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिसके बाद ट्रक में लदी रूई सड़क पर बिखर गई और रास्ते पर जाम लग गया। संयोग से का व दो पहिया गाड़ी ट्रक के नीचे दबने से बची।

घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था व्यवस्थित किया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक रवेल सिंह को पलटे हुए ट्रक से बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आई जिसका इलाज मौके पर पहुंची रक्सा टोल एम्बुलेंस ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here