केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए कृषि सुधार बिल के फायदों की जानकारी देने के लिए गरौठा विधानसभा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अनोखा अभियान शुरू किया है। विपक्ष द्वारा किसानों को गुमराह करने के जवाब में विधायक जवाहर राजपूत बैलगाड़ी से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नए कृषि सुधार कानून के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

शुक्रवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कृषि सुधार कानून 2020 को लेकर किसानों को जागरुक करने के लिए बैलगाड़ी यात्रा शुरू की है। विधायक अपने समर्थकों के साथ पांच बैलगाडिय़ों पर सवार होकर गांव गांव पहुंचे। इस दौरान प्रत्येक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। यात्रा की शुरुआत उन्होंने गरौठा मंडल के ग्रामों में पुछी, एवनी मारकुआं, केदारताई, अटलताई, सिमरधा में जवाहर लाल राजपूत विधायक गरौठा के नेतृत्व में बैलगाड़ी से ग्राम यात्रा शुरू की। इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के इरादे से नए कृषि सुधार कानून को तैयार किया है। ये कृषि कानून किसानों को उनके मौलिक अधिकार देता है। व्यापारिक बंधन से आजादी देकर कहीं पर स्वतंत्र रूप से उपज बेचने की छूट देता है। इसके साथ ही एमएसपी पहले की तरह ही जारी रहेगी। लेकिन विरोधी इस कृषि बिल के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इस नए कृषि बिल से किसानों को कोई नुकसान नहीं है। मोदी सरकार का ये कृषि बिल किसानों को और अधिक समृद्धशाली और खुशहाल बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम है। विधायक ने कहा कि इस बिल के आने के बाद अब किसान देश में कहीं पर भी जाकर अपनी उपज को बेचने के लिए आजाद हो गया है। उसको समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा और साथ ही देश में कहीं पर भी जाकर मन के दामों में उपज को बेच सकेगा। बिचौलियों को उपज की बिकवाली के रास्ते से पूरी तरह से हटा दिया गया है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया है।

कृषि सुधार बिल जागरुकता बैलगाड़ी यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश लंबरदार, मंडल अध्यक्ष गरौठा बल्लन गुप्ता, जिला सहकारी बैंक गरौठा चेयरमैन सतेन्द्र खरे, मेहरबान सिंह बुंदेला, कैलाश सोनी जिला जिलाप्रतिनिधि भाजपा,पंडित हरीश व्यास सांसद प्रतिनिधि गरौठा नगर, अनुराग उपाध्याय पार्षद गरौठा, देवेंद्र गौतम, वीर सिंह, मयंक गुप्ता गरौठा, अरविंद विश्वकर्मा मारकुआ, लोकनाथ दादा एवनी, लक्ष्मी राजपूत एवनी, जाहर सिंह मारकुआ, ललित पटेल अडज़रा, प्रतीक जैन केशवेंद्र राजा गुरसराय, गौरव खरे, अनिल शर्मा गरौठा, कल्लू राजपूत पूर्व प्रधान एवनी, मनीष वार्मा जिला पंचायत सदस्य मारकुआ भाजपा, नीरज शर्मा शीला, गुड्डू पाठक गरौठा व नीरज पटेल पुछी आदि मौजूद रहे।