झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में विद्युत परिचालन शाखा, झांसी द्वारा अपने मुख्य लोको निरीक्षकों एवं रनिंग कर्मचारियों को डयूटी के लिए स्वस्थ्य और फिट रखने के लिए योग शिविर व बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें योगेश कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन झांसी, सचिन कुमार चौरसिया सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन व सुनील कुमार शर्मा सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर झांसी, एम के कुशवाह, एस के श्रीवास्तव मुख्य लोको निरीक्षक मुख्यालय, ए के दीक्षित मुख्य क्रू नियंत्रक झांसी, फिरदोस खान, शोभाराम राय, आर एस श्रीवास, पी एन मिश्रा, राजू वर्मा, ऐजाज हसन ,अजय सिंह यादव, अमित कपूर, आर के तिवारी, आर एस शुक्ल, अमित गुप्ता, राकेश सचान,आर एन प्रसाद,आर के कुशवाहा, राकेश त्रिपाठी,आलोक वर्मा,दुर्गेश कुमार आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मैच के रेफरी शोभाराम राय रहे।