#NCR #GM ने 12 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

0
33

 गंगादीन बने माह दिसम्बर 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

प्रयागराज । महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, श्री जे. सी. एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों से दिसम्बर 2025 माह के लिए चयनित कुल 12 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री विक्रम सिंह मीना़, स्टेशन मास्टर, इकरन/आगरा मण्डल 2. श्री मनोज कुमार, ट्रेन मैनेजर, न्यू डीडीयू, प्रयागराज मण्डल 3. श्री अभिषेक कुमार मिश्रा, ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल 4. श्री विनोद कुमार गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, गैपुरा/प्रयागराज मण्डल 5. श्री मुकेश कुमार, स्टेशन मास्टर, पसही कलां/ प्रयागराज मण्डल 6. श्री मगन लाल प्रजापति, गेट मैन, भरतपुर/आगरा मण्डल 7. श्री ओम प्रकाश, ट्रैक मेन्टेनर-I शोलाका/आगरा मण्डल 8. श्री गोविन्दा चौधरी, ट्रैक मेन्टेनर-IV कीथम/ आगरा मण्डल 9. श्री हरकेश मीना, ट्रैक मेन्टेनर-IV, बसई/झाँसी मण्डल 10. श्री देवेन्द्र कुमार पटेल, ट्रैक मेन्टेनर-IV, दैलवारा/झाँसी मण्डल 11. श्री धीरज कुमार, ट्रैक मेन्टेनर-IV, इटावा/प्रयागराज मण्डल 12. श्री गंगादीन, ट्रैक मेन्टेनर-IV, खागा/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here