झांसी। देश के स्टेशन मास्टर द्वारा आज 15 अक्टूबर को मोमबत्ती जलाकर के केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड के कर्मचारी विरोधी एवम दमनकारी आदेशो के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
रेलवे बोर्ड पत्र संख्या 83/2020 दिनांक 29 सितंबर 2020 नाइट ड्यूटी एलाउंस सीलिंग लिमिट लिमिट 43600 नाइट ड्यूटी की गणना करने के लिए अब बेसिक पे 43600 के आधार पर ही की जाएगी इसके विरोध में भारतवर्ष के 39000 स्टेशन मास्टर द्वारा 15 अक्टूबर को 19 से 21 बजे के बीच झांसी स्टेशन, आर आर आई, ग्वालियर, बाँदा ,उरई, ललितपुर, मउरानीपुर, महोबा, बबीना, छतरपुर ्,डबरा , दतिया सभी एवं रोडसाइड स्टेशनों पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा मोमबत्ती जलाकर के इस आदेश का विरोध किया।
झांसी स्टेशन एवं आर आर आई झांसी पर एस्मा के केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी एवं मंडल सचिव अजय दुबे के नेतृत्व में मोमबत्ती जला कर विरोध प्रर्दशन किया गया। इस दौरान तिवारी ने बताया कि इसके बाद प्रशासन के द्वारा अगर इस आदेश को रद्द नहीं किया गया तो 20 अक्टूबर से समस्त भारतवर्ष के स्टेशन मास्टर काला सप्ताह मनाएंगे 20 अक्टूबर से भारतवर्ष के सभी स्टेशन मास्टर ट्रेन संचालन को सुचारू रूप से रखते हुए काला रिबन लगा कर के आदेश का विरोध करेंगे इसके बाद भी अगर प्रशासन ने इस आदेश को रद्द नहीं किया गया तो 31 अक्टूबर को भारतवर्ष के समस्त ऑन ड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी स्टेशन मास्टर 12 घंटे की भूख हड़ताल पर जाएंगे जो आदेश अभी हाल ही में रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी किया गया है इससे पूर्व भी नाइट ड्यूटी का पत्र रेलवे बोर्ड के द्वारा ही पत्र संख्या 36/2018 दिनांक 8 मार्च 2018 को जारी किया गया था जिसमें किसी भी प्रकार का विचाराधीन मामला नहीं बताया है जबकि जो वर्तमान में पत्र जारी किया गया है उसकी लागू होने की तिथि एक जुलाई 2017 दी गई है जिसका कोई औचित्य नहीं है पत्र 2018 में लागू होने के बाद रेलवे बोर्ड ने 1 जुलाई 2017 से नाइट ड्यूटी का एरियर भी कर्मचारियों को दिया है जो कैटेगरी संरक्षा के साथ अनवरत रूप से नाइट ड्यूटी करती हैं उनके साथ ऐसा व्यवहार रेलवे प्रशासन के द्वारा संरक्षा के के साथ खिलवाड़ है ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ऐसे आदेशों का वैधानिक तरीके से घोर विरोध करता है और प्रशासन को चेतावनी देता है की इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी आंदोलन के दौरान कोरोना के संबंध में सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। झांसी में अशोक गुप्ता, ए यू काजी, दीपक वर्मा, बी यू अंसारी, आर डी रमन, लक्ष्मण रिछारिया ,ए के गुबरेले, पी के त्रिपाठी ,सहित समस्त स्टाफ ने शामिल होकर साथ दिया।
ग्वालियर में राजवीर खुराना मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में करारी से सिथौली में राजेश मीना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एस के मोदी सहित ग्वालियर – धौलपुर, नेरो गेज के सभी स्टेशन मास्टर्स, झांसी ललितपुर आगासौद खंड में श्रेयांश जैन एवं आयुष श्रीवास्तव, जगत सिंह, जगभान , झांसी भीमसेन में राजेश नामदेव, मंदक उपाध्यक्ष एवं कुमार अंशुल, झांसी, मउरानीपुर, बाँदा, भीमसेन में एस एस परिहार जोनल कोषाध्यक्ष, आर जी साहू, पी के सिंह जोनल संगठन सचिब ,पंकज त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष,राजेश यादव शाखा सचिब वी के मिश्रा शाखा सचिब, मुकेश द्विवेदी,एस के सुहाने ,छतरपुर टीकमगढ़ खजुराहो में राजकुमार, मान सिंह मीणा, के एल राजपूत ,फराज खान ,फिरोज खान के नेतृत्व में समस्त स्टेशन मास्टर्स द्वारा विरोध स्वरूप लाइट बंद करके मोमबत्ती शाम 7 से 9 बजे तक जला कर प्रदर्शन किया। समस्त साथिओं के इस अभूतपूर्व सहयोग एकता के लिए मंडल अध्यक्ष श्री राजवीर खुराना जी एवम मंडल कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण रिछारिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।