झांसी। मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब/झाँसी द्वारा म.उ.नि राजकुमारी गुर्जर की अगुवाई में गठित की गई रानी लक्ष्मीबाई वाहिनी द्वारा महिला मिशन शक्ति ध्येय को बल देने व नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वाबलंबन उद्देश्य पूर्ती के लिए आगामी त्योहारों के मद्देनजर 18 अक्टूबर को झाँसी रेलवे स्टेशन पर आने व जाने वाली ट्रेनों पर महिला यात्रियों को विशेष तौर पर जागरूक करते हुए यात्रा के दौरान जहरखुरानी, चोरी, छिनैती, छेड़खानी इत्यादि जैसी घटनाओं के बचाव हेतु समझाइश दी गयी व रेल सुरक्षा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 182 का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के प्रभावशाली परिणामों की प्राप्ति हेतु लाऊड व्हेलर का प्रयोग करते हुए 250 पेम्पलेट्स का वितरण किया गया।











