– झांसी से कानपुर के बीच रेलगाड़ियों मे अनुरक्षण के दौरान बुजुर्ग दम्पति की सहायता 

झांसी। आरपीएफ के “मेरी सहेली” अभियान के तहत  स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ए.के.यादव के मार्गदर्शन व महिला उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर की अगुवाई में कार्य कर रही रानी लक्ष्मीबाई वाहिनी द्वारा झांसी-लखनऊ इण्टरसिटी एक्सप्रेस को झांसी से कानपुर तक अनुरक्षण किया गया। वाहिनी ने अनुरक्षण के दौरान अकेली यात्रा कर रही महिलाओं की सूची बनाई जिसमें जरूरी जानकारियां प्राप्त कर महिला यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने पर उनसे खैरियत प्राप्त की तथा महिला सुरक्षा बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे।
बुजुर्ग दम्पती की सहायता – ट्रेन में यात्रा के दौरान पैंसठ वर्षीस यात्री शतीष चंद्र गुप्ता ने घबराई हालात में बताया कि उनकी पत्नी कान्ति गुप्ता उम्र-62 वर्ष गाड़ी में चढ़ते समय उरई रेलवे स्टेशन पर रह गईं हैं, उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। उ.नि राजकुमारी गुर्जर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उ.नि/रे.सु.ब/उरई देशराज से संपर्क कर मामला बताया जिस पर उ.नि/उरई ने स्टेशन परिसर पर उद्घोषणा करवाते हुए उक्त महिला को ढूंढने के प्रयास किया, परन्तु महिला नहीं मिली। बाद उ.नि बताए पते पर गए जहां दंपति के मकान पर ताला लगा पाया। कुछ समयोपरांत बुजुर्ग महिला अपने मकान पर पहुंची जहाँ महिला से उसके पति की मोबाइल पर बात करवाते हुए खैरियत दी। उक्त कार्य के लिए बुजुर्ग दम्पति ने रेल सुरक्षा बल को आशीर्वाद व धन्यवाद दिया।