– उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों को किया गया सम्मानित

झांसी। विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राजीव सिंह पारीछा विधान सभा क्षेत्र बबीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि महिलाएं के स्वाबलंबन से ही क्षेत्र और प्रदेश का विकास संभव है।उन्होंने इस अवसर पर मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके इस अभियान से क्षेत्र की महिलाओं में अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता हुई हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से आव्हान किया कि क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारियों अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया जाए इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिए जाने की अपील की ताकि समय पर वह उन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने समूह की उपस्थित समस्त दीदियों को उनके द्वारा अब तक किए कार्यों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाबलंबन के लिए आप अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं को भी समूह में जोड़ें। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला प्रशासन की ओर से आप लोगों को राशन की सरकारी दुकान का आवंटन किया जा रहा है ताकि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता से ही समाज जागरूक होगा।मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेष कुमार के द्वारा समूह की दीदियों के द्वारा आजीविका संवर्धन हेतु किये जा रहे कार्या की प्रशंसा की और मिशन शक्ति के विभिन्न बिन्दुओं पर समूह की दीदियों को जानकारी दी।

विधायक द्वारा कैश क्रेडिट लिंकेज(सी0सी0एल0) की धनराशि 1,69,00,000.00 रू0 का डेमो चेक दिया गया साथ ही साथ कम्यूनिटी फण्ड जिसमें समूह का स्टार्टअप फण्ड, रिवाल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि, ग्राम संगठन स्टार्टअप एवं वी0आर0एफ0 की धनराशि 2,48,47,500.00 रू0 का डेमो चेक दिया गया। नागेन्द्र नारायण मिश्र उपायुक्त स्वतः रोजगार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान आर0 के0 गौतम परियोजना निदेशक, उग्रसेन यादव डीडीओ, जिला मिशन प्रबन्धक नेहनेराम, सहायक विकास अधिकारी हरगोविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।