झांसी। ऐतिहासिक स्थलों पर तमाम सैलानी प्रतिदिन घूमने आते हैं, किंतु शुक्रवार को पेशी पर आये कैदी को ऐतिहासिक किले में घूमता हुआ देख कर लोग आश्चर्य चकित रह गए। दरअसल, कानून के रखवाले मध्य प्रदेश के वर्दीधारी पुलिस कर्मी ही कानून  की धज्जियां उड़ाते हुए एक कैदी को हथकड़ी बांधे हुए झांसी रानी के किले में घुमाते दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर पर्यटक आश्चर्य चकित रह गए। जैसे ही इस की भनक लगी मीडिया वहां पहुंच गई। मीडिया को देख कर किसी भी सवाल जवाब न देते हुय पुलिस कर्मी हथकड़ी में कैदी को चार पहिया वाहन में सवार कर तत्काल वहां से रफूचक्कर हो गये। बताया गया है कि मध्यप्रदेश पुलिस इस कैदी को पेशी पर लेकर झांसी की थी।