। महामंत्री एनसीआरईएस आर पी सिंह के निर्देशानुसार झाँसी मंडल में संघ की समस्त शाखाओं द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में भोजनावकाश के समय केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज संघ के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन से रैली एवं प्रदर्शन कर मंडल रेल प्रबंधक झाँसी को बीस सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सौंपा। रैली को नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने NPS को रद्द करने, महंगाई भत्ता/महंगाई राहत पर लगी रोक हटाने,रात्रि भत्ते की सीलिंग लिमिट 43,600/- समाप्त करने, यात्री गाडियों का निजीकरण बंद करने, 30 वर्ष की सेवा और 50/55 वर्ष की उम्र पर जबरन सेवानिवृत्त करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ताओं में राजकुमार थापक, महेन्द्र सेन, संजीवन राय, नीरज दुबे,राजेश गुप्ता,इन्द्रविजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, के.के.त्रिपाठी, सुधीर सक्सेना,टी. पी. सिंह, नीलम सिंह,संतोष तिवारी, राजेश त्रिपाठी ने समस्याओं से अवगत कराया और श्रमिक संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बडे ही आक्रोश में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। सभा का संचालन विवेक चढ्ढा ने एवं आभार मोहम्मद उमर खान ने व्यक्त किया
इसके पूर्व नॉर्थ सेंटर रेलवे एंप्लाइज संघ कारखाना शाखा के सचिव इंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 12:00 बजे कारखाना झांसी के मुख्य गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मंडल कार्यालय शुक्ल सदन में मुख्य रैली में शामिल हो गए। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट स्टेशन स्टाफ उपस्थित रहा।












