झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है की गाडी संख्या 06527/28 बंगलुरु-नई दिल्ली-बंगलुरु सुपरफास्ट एक्स स्पेशल गाडी का संचालन LHB कोच से किया जा रहा है I गाडी संख्या 06527 बंगलुरु-नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 10 नवंबर 20 से 04 फरवरी 21 तक LHB कोचों से बंगलुरु स्टेशन से किया जायेगा तथा गाडी संख्या 06528 नई दिल्ली – बंगलुरु स्पेशल का संचालन दिनांक: 12 नवंबर 20 से 06 फरवरी 21 LHB कोचों से नई दिल्ली स्टेशन से किया जायेगा I

LHB (लिंक होफ्फ़मैन बुश्च) कोच जर्मन तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक कोच की श्रंखला है I यह कोच एंटी-क्लाइम्बिंग टेक्नोलॉजी युक्त होते है, जो की यात्री सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्पूर्ण पहलु होता है I किसी अप्रिय घटना की स्थिति में यह कोच एक दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते I यह कोच CBC कपलिंग से युक्त होते हैं जो पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक लोड सह सकती है I उक्त कोचों को अधिकतम 200 किमी की गति से संचालित किया जा सकता है I डिस्क ब्रेक युक्त होने से इनको गति पर अचानक नियंत्रण कर पाना  भी काफी आसान होता है I LHB कोच के गुणों में सबसे अच्छा गुण इसका राइडिंग क्वालिटी है, जो की अत्यधिक comfortable है जो की लम्बी दूरी तय करने पर भी यात्रियों को थकान का एहसास नहीं होने देता I