झांसी। NFIR के महामंत्री डॉ एम राघवैया के द्वारा भारत सरकार को रात्रि ड्यूटी भत्ता की कटौती 01 जुलाई 2017 से करने के आदेश रद्द करने के लिए जो नोटिस दिया गया था उसी के क्रम में आज एन सी आर ई एस के प्रचंड प्रदर्शन और रैली में विरोध व आक्रोश को देखने के बाद भारत सरकार ने 43600/- से अधिक वेतन वाले कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी भत्ते की रिकवरी के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह संघ की बहुत बडी जीत है।  यह श्रमिकों के आंदोलन का परिणाम है। यह जानकारी एनसीआरईएस के मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने दी है।