झांसी। सोमवार को दर्जनों ट्रेक मैन ने एनसीआरएमयू की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए मंडल कार्यालय झांसी में उपस्थित होकर लाल झंडे की यूनियन के साथ काम करने का फैसला किया। एनसीआरएमयू में शामिल हुए मनोज पाल,  एजाज, विकास भंवरा,  रविन्द्र कुमार,  रोहित वर्मा,  रोहित रायकवार, राहुल कुमार आदि का मंडल मंत्री आर एन यादव ने स्वागत किया। इस दौरान  अशोक त्रिपाठी, जसवंत सिंह, संजय वासन, जगत यादव,नीरज कुमार, मो जकरिया, जितेंद्र चक्रवर्ती, गगन यादव, मुकेश, भरत यादव, प्रवेश सिंह, शरीफ, विनोद यादव, विनोद कुमार, विजय, विकास, तिजजू, रवि रायकवार, नरेंद्र शाक्य, गरीब दास इत्यादि उपस्थित रहे।एम पी द्विवेदी शाखा सचिव एन सी आर एम यू झांसी शाखा नं-3 ने आभार व्यक्त किया।