विविध संगठनों ने भी दिया समर्थन

झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में सभी मंडलो पर एक साथ धरना प्रदर्शन किया । झांसी में भी मंडल कार्यकारणी के आह्वन पर झांसी आइस्मा की 10 शाखाओं द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया, इसमें कोविड -19 प्रोटोकाल का पूर्णतया पालन करते हुए उपस्थित लोगों से मास्क लगाने एवं सेनेटाइजर का उपयोग कर सोशल डिस्टेंस मेन्टेन किया गया प्रदर्शन में शामिल लोगों को मास्क भी बांटे गए।
यह धरना प्रदर्शन रेलवे बोर्ड के अमानवीय आदेश RBE/83/2020 dt 29-09-2020 जिसके अंतर्गत बेसिक पे 43600 के ऊपर वाले सभी कर्मचारियों को नाईट ड्यूटी भत्ता बंद किया गया है के विरोध स्वरूप एवं स्टेशन मास्टर्स की अन्य मांग के लिए आयोजित किया गया धरने 100 से ही अधिक स्टेशन मास्टर्स द्वारा भाग लिया गया जो कि दूरदराज के स्टेशनों से अपने व्यक्तिगत वाहनों से आये।आइस्मा के इस ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन को समस्त संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया जिसमें एन सी आर ई एस से मंडल अध्यक्ष श्री राम कुमार सिंह मंडल सचिव श्री भानु प्रताप सिंह चंदेल, एन सी आर एम यू से मंडल अध्यक्ष श्री एच एस चौहान ,यू एम आर के एस से मंडल सचिब श्री चंद्रकांत चतुर्वेदी, आल इंडिया ट्रैन कंट्रोलर एसोसिएशन से मंडल अध्यक्ष श्री राजीव मित्तल, आल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन से मंडल अध्यक्ष श्री मयंक पटवर्धन सभी से अपने साथिियो सहित धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया एवं सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी एकता पर बल दिया साथ स्टेशन मास्टर्स संवर्ग की सभी समस्याओं, मांगो को पूर्ण कराने में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
आइस्मा के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री ए एन तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जस्टिस मियां भाई ट्रिब्यूनल ने 1969 में रेल कर्मचारियों को नाईट ड्यूटी भत्ता देने के आदेश दिए थे यह कोई प्रोतसाहन भत्ता नही है जिसे बोनस की तरह बेतन की सीलिंग से बांधा जा सके यह तो एक क्षतिपूर्ति भत्ता है जो कर्मचारियों को उनकी रात्रि ड्यूटी के दौरान हुई शारीरिक क्षति के एवज में प्रदान किया जाता है।
आइस्मा उत्तर मध्य रेल के जोनल अध्यक्ष श्री एसएस परिहार द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सातवें पे कॉमिशन द्वारा नाईट ड्यूटी भत्ता रेलवे बोर्ड के आदेश RBE / 36/20 दिनाँक 08-03-2018 के अनुसार 1-07-17 से लागू किया गया इस नए वर्तमान आदेश के द्वारा 43600 की सीलिंग करके रेलवे बोर्ड द्वारा स्वयं के आदेश का उल्लंघन और जस्टिस मियांभाई ट्रिब्यूनल के आदेश की अवमानना भी है।
मंडल अध्यक्ष श्री राज वीर खुराना ने अपने चिर परिचित अन्दाज में कविता के माध्यम से जोश भर दिया और सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। मंडल सचिव अजय दुबे ने कहा कि स्टेशन मास्टर्स रात भर जाग कर नाईट ड्यूटी करता है चाहे उसकी उम्र 30 वर्ष हो या 55 वर्ष के ऊपर ,नाईट ड्यूटी का मतलब जब सारा संसार चैन की नींद सो रहा होता है तब हम अपने शरीर अपनी आत्मा अपने मस्तिष्क को एक प्रतिवद्धता से जागरूक रखते हुए सजगता के साथ संरक्षा से अपनी ड्यूटी निभाते है।नाईट ड्यूटी करने से न केवल स्वयं वल्कि परिवार का भी जीवन डिस्टर्ब होता है ,साथ ही इसके दुष्परिणाम स्वरूप गंभीर बीमारियां जनित होती है और जीवन चक्र प्रभावित होकर आयु भी कम होती है।नाईट ड्यूटी भत्ता इन्ही सब शारीरिक क्षतिपूर्ति हेतु प्रदान किया जाता है।इसे रोकना,बंद करना घोर अमानवीय कृत्य है अगर अभी भी हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो केंद्रीय कार्यकारणी के आहवाहन पर और भी अधिक बढ़ा आंदोलन किया जाएगा ,इस शांतिपूर्ण आंदोलन में किसी प्रकार से रेल संचालन को बाधा नही पहुँचाई गई है ।धरना प्रदर्शन के उपरांत मंडल रेल प्रबन्धक सहित अपर मंडल रेल प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रवन्धक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को भी आइस्मा की मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
आइस्मा के इस धरना प्रदर्शन में झांसी मुख्यालय शाखा के सचिव श्री सी एल यादव ,शाखा अध्यक्ष श्री श्याम श्रीवास्तव , जे पी शर्मा ,विजय सक्सेना , राजेन्द्र अनुरागी , एस के शर्मा , नीरज सेन, दीपक वर्मा लक्ष्मण रिछारिया , अनिल अग्निहोत्री, राम कुमार द्विवेदी, ग्वालियर से मंडल अध्यक्ष श्री राजवीर खुराना के नेतृत्व में श्री एस के सिंह ,श्री अजय तिवारी ,पी एस धाकड़ ,एस के मोदी ,निशीथ माथुर , पुष्पेंद्र यादव , आर सी डांगी, उरई एवम भीमसेन से वी के पांडेय ,वी के गुप्ता ,वी के निगम ,शाहरुख खान,ओ पी वर्मा ,नितिन कुमार ,एस के साहू, ललितपुर बबीना शाखा से जगभान जी के नेतृत्व में श्री आयुष श्रीवास्तब , संजीव राय, नीतीश ,रोहित ,अरविंद द्विवेदी, डी के गुप्ता , राकेश पाल, विकास, बाँदा शाखा से मंडल सहा सचिव श्री राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में विनोद मिश्र , मुकेश द्विवेदी , मनोज शिवहरे , फिरोज खान , छतरपुर शाखा से श्री नंद किशोर, अशोक ,सहित अन्य शाखाओं से 100 से अधिक स्टेशन मास्टर्स सम्मिलत हुए।अंत मे पूर्व मंडल सचिब राम कुमार द्विवेदी ,जे पी शर्मा ,लक्ष्मण रिछारिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।