झांसी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झांसी की एक बैठक स्वर्गीय कमांडर नेवी से रिटायर्ड वेद प्रकाश बक्शी 87 शास्त्री मार्ग झांसी कैंट में हुई, जिसमे संगठन के अध्यक्ष वेटरन रामकुमार ने कमांडर वेद प्रकाश की पत्नी उर्मिला बख्सी को झांसी सैन्य मातृशक्ति की अध्यक्षा नियुक्त किया। इस दौरान संस्था के सदस्य कोमोडोर विजय शंकर बवेले, वेटेरन श्रीराम यादव, आर के श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, श्याम प्रकाश, मदनगोपाल, हरिराम, आशीष दुबे, आशुतोष खरे , राकेश राजपूत, संतराम नगाइच, सैन्य मातृ शक्ति में अपर्णा खरे, कुसुम यादव, कुसुम खरे, कल्पना बवेले, सीलता नगाइच उपस्थिति रही। अंत मे संगठन के महामंत्री देवेश खरे ने उर्मिला बक्शी अध्यक्षा सैन्य मातृशक्ति को वुके प्रदान किया और सभी का आभार व्यक्त किया।