झांसी/ओरछा। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की लिस्ट में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी ओरछा एवं ग्वालियर को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये यूनेस्को ने पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब पर्यटन विभाग और यूनेस्को मिलकर दोनों शहरों के लिये मास्टर प्लान बनाकर हेरिटेज सिटी टाउन के रूप में विकसित करेगी। इसके लिये अनुबन्ध भी कर लिया गया है। बताया गया है कि वर्ष 2021 में यूनेस्को की टीम आयेगी और यहां की पुरातत्व संपदा को देखकर मास्टर प्लान तैया किया जायेगा।

यूनेस्को ने हमारे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हे। इसके तहत ग्वालियर और औरछा की हेरिटेज संपदा को व्यवस्थित और निखारने का काम शुरू किया जायेगा। यूनेस्को की वेबसाइट पर दोनों शहरों के आने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग मप्र