भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष का झांसी जिला कुश्ती संघ द्वारा भव्य स्वागत

0
78

झांसी । श्री श्री 1008सखी के हनुमान मन्दिर दर्शन करने आये भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का झांसी जिला कुश्ती संघ द्वारा बुंदेलखंड के योगी अर्पित दास महाराज की अध्यक्षता में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने शाल ,श्रीफल व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सुनील लोहिया, जिला कुश्ती संघ के सचिव सुंदर ग्वाला ,उपाध्यक्ष मोनी पहलवान ,प्रेम सिंह यादव सचिव जिला कबड्डी संघ ,रामकुमार यादव ,संदीप सिंह यादव आदि उपस्थित रहे!

भेंट वार्ता के दौरान अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ बृजभूषण शरण सिंह से झांसी में कुश्ती को प्रोत्साहन किए जाने हेतु मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कुश्ती प्रशिक्षक व सभी अखाड़ों में कुश्ती मेट की व्यवस्था कराये जाने हेतु विचार रखें एवं अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने झाँसी मेअधिक अधिक प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताए कराये जाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here