झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ झांसी की विभिन्न शाखाओं ने झांसी के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लोको पायलट लाॅबी, टी आर डी डिपो, विद्युत लोको शेड, डीजल शेड, कारखाना के मुख्य द्वार पर सरकार के नये कृषि कानून के विरोध में एवं किसान आंदोलन के समर्थन में एन एफ आई आर के महामंत्री के निर्देशानुसार जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की एवं भारत सरकार को श्रमिक आंदोलन को हल्के में न लेने की चेतावनी दी| प्रदर्शन को नेतृत्व करने वालों में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान, संजीवन राय, नीरज दुबे, के एस शुक्ला, महेन्द्र सेन, राजेश गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा बंटू, इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, प्रेमचंद मीणा,के के त्रिपाठी, एस के सिंह, राजेश त्रिपाठी, टी पी सिंह, सुधीर सक्सेना रहे|