किसान विधेयक में किसानों के हित समाहित नहीं : अरविंद वशिष्ठ
झांसी। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के समर्थन में भारत बंद कराने हेतु कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में सभा की गई! सभा में मुख्य अतिथि डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे जुल्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! मुख्य वक्ता प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का जबरदस्त उत्पीड़न कर रही है कांग्रेश पूर्ण रूप से किसानों के साथ है!
अध्यक्षीय भाषण में अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि किसानों के लिए मौजूदा सरकार ने काला कानून बनाया है जिससे व्यथित होकर किसान सड़कों पर है इस कानून में न तो किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी है और ना ही उनके हित इसमें समाहित है ! अन्य वक्ताओं में राहुल रिछारिया, डॉ विजय भारद्वाज, राजेंद्रशर्मा , इम्तियाज हुसैन, अफजाल हुसैन, नीता अग्रवाल, शमशाद बेगम, मनीराम कुशवाहा, रशीद कुरेशी, सुनील राय,योगेंद्र पारीछा, शमीमा बानो, सईदा बेगम आदि शामिल रहे! सभा का संचालन राजेंद्र रेजा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ने किया!
सभा उपरांत जैसे ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में सीपरी बाजार बंद कराने हेतु पैदल मार्च आरंभ हुआ कचहरी चौराहा अंबेडकर मूर्ति के निकट पुलिस ने चारों ओर से घेरा डालकर शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ , राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, गांधीवादी नेता राजेंद्र रेजा, अनवर अली, शिवम नायक, दीपक निम, मनोज गुप्ता, अभिषेक दिक्षित, शेखर नलवंशी मनीष रायकवार, अमित चक्रवर्ती, हैदर अली, सचिन श्रीवास, आदि को गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया ! बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।