झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल से निजामुद्दीन के मध्य 02155/02156 भोपाल–निजामुद्दीन–भोपाल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ऑन-डिमांड) का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल–निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन भोपाल से दिनांक 24.01.2026 एवं 26.01.2026 को कुल दो फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 02156 का संचालन निजामुद्दीन से दिनांक 25.01.2026 एवं 27.01.2026 को किया जाएगा।
यह विशेष ट्रेन कुल 18 एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें 01 एसएलआरडी कोच, 04 सामान्य श्रेणी कोच, 05 स्लीपर श्रेणी कोच, 05 तृतीय एसी श्रेणी कोच तथा 02 एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच सम्मिलित हैं।
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल से रात्रि 20:00 बजे प्रस्थान कर 21:55 से 22:00 बजे बीना स्टेशन, 00:05 से 00:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन, 03:20 से 03:22 बजे आगरा स्टेशन तथा 04:20 से 04:25 बजे मथुरा स्टेशन पर ठहराव लेते हुए सुबह 07:20 बजे निजामुद्दीन पहुँचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02156 निजामुद्दीन से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर 14:15 से 14:20 बजे मथुरा स्टेशन, 15:05 से 15:07 बजे आगरा स्टेशन, 19:30 से 19:35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन तथा 21:30 से 21:35 बजे बीना स्टेशन पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 00:25 बजे भोपाल पहुँचेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के ठहराव एवं समय की जानकारी सुनिश्चित कर लें।














