बांदा/झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ (NCRKS) के मण्डल मंत्री कामेंद्र तिवारी के सानिध्य में  बाँदा चित्रकूट परिक्षेत्र रेलकर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान चलाया। कर्मचारियों को  उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए जोनल संघठन मंत्री एस यू खान ने कहा हर अन्याय और दमन का अंत करने के लिये नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने ट्रैकमैन पर होने वाले छोटी-२ बातो को लेकर अन्याय/उत्पीड़न पर भारी रोष जताया। उन्होंने रेल कर्मचारियों के वेतन से हो रही चंदा कटौती, नयी पेंशन स्कीम, आवास भत्ता जैसे मसलो पर मान्यता प्राप्त रेल युनियनों द्वारा छल/धोखा किये जाने को लेकर समान्य रेल कर्मचारियों को जागरुक करते रहने के अपने संकल्प को दुहराया। रेल कर्मचारियो के साथ हो रहे अत्याचार में मान्यता यूनियन की प्रशासन के साथ उदासीनता के प्रति जागरूक किया और एन सी आर के एस को मान्यता चुनाव में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान चित्रकूट से राजीव प्रजापति, यसोदा नन्दन मिश्र, नीरज, मनोज, राघवेंद्र आदि कर्मचारियों ने संघठन के प्रति आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। अंत में सहायक महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।