झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में झांसी महिला व्यापार मंडल नगर शाखा द्वारा अध्यक्ष अंजलि दत्ता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को अनोखे ढंग से मनाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ उषा अर्गल ने बताया की एक गरीब बूढ़े दंपत्ति को बेरोजगारी और तंगी से बाहर निकाल कर झांसी महिला व्यापार मंडल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में एक नए व्यापार की स्थापना कर आवश्यक वस्तुओं जैसे हाथ ठेला, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, कच्चा सामान एवं नगद पूंजी आदि भेंट की जिससे वह आत्म सम्मान के साथ स्वयं का अपना व्यवसाय शुरू कर सके। अपना खुद का व्यवसाय देखकर दंपति के चेहरे पर मुस्कान आई और उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर प्रभु दयाल साहू, चौधरी फिरोज, पीयूष रावत, संरक्षिका उर्मिला पटेरिया एवं सिम्मी भुसारी ,कोषाध्यक्ष अजरा गौरी ,श्वेता नामदेव ,सुमिता घोष, सोनिया सचदेवा ,रचना सक्सेना ,पूनम दिनकर, अनीता विश्वकर्मा ,कोमल बकतानी, प्रतिमा कुलकर्णी ,सपना श्रीवास ,शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। महामंत्री गीता सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।