झांसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति का सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसीएम वान्या सिंह एवं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलि कर किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री हरगोविंद कुशवाहा ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन किया और उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलायें अपने को अबला न समझे और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से रोजगार आदि स्थापित करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने में आत्म बल पैदा करें तथा अपनी शक्ति को पहचाने, उन्होंने कहा कि जीना है तो दीपक की तरह जियो जो दूसरों को रोशनी देता है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कंचन जयसवाल महिला आयोग सदस्य ने कहा कि महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच सकारात्मक नहीं है हमें उनकी सोच बदलना होगा परिवार में जितने संस्कार बेटियों के चरित्र में उतारना चाहते हैं उतने ही संस्कार आप अपने लड़के के चरित्र में उतारें ताकि समाज में लड़का और लड़की में कोई भेद ना हो।
मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्ति का सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला अधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद झांसी के विकासखंड बबीना के ग्राम रसोई की रवि रंजना पाल बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया, यह झांसी की वीरांगनाओं के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। उन्होंने कोविड-19 में बेहतर कार्य करने वाली एसीएम वान्या सिंह, डॉक्टर विजय श्री शुक्ला, अनुराधा, नताशा का नाम लेते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के अर्न्तगत जनपद की महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समस्त तहसीलों व थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इन पर जो प्रकरण प्राप्त हुए उनका गुणवत्ता परक निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर राजस्व विभाग द्वारा राजस्व संहिता के अर्न्तगत वरासत, कृषि भूमि आवंटन एवं आवास आवंटन के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में बालिकाओं का साइकिल प्रदान की गयी। कार्यक्रम में हाई स्कूल व इण्टर मीडियट की मेधावी छात्राओं, शिक्षिकाओं, नगर पालिका व जिला पंचायत राज विभाग की महिला सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग, महिला कल्याण, आंगनबाड़ी,एनआरएलएम तथा उद्योग एवं श्रम विभाग की महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुश्री सीमा तिवारी, डॉक्टर नीति शास्त्री, डॉ नेहा मिश्रा, डॉक्टर श्वेता पांडे, डॉ रेनू तरैया, डॉक्टर देवप्रिया, डॉ कुंती हरिराम, डॉक्टर साधना सिंह, डॉ शशि बाला चौधरी, परियोजना अधिकारी डूडा संगीता सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम अवस्थी, सेवायोजन हिमांशु यादव सहित विकासखंड बड़ागांव एवं मऊरानीपुर की महिला खंड विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में दीप्ति रिछारिया, नीतू वर्मा, प्रतिमा शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ध्यानचंद स्टेडियम से मैराथन दौड़ का शुभारंभ मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित मेयर रामतीर्थ सिंघल द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में विजयी बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने धन्यावद ज्ञापित किया।