स्वतंत्रता सेनानियों की सूची पर सवाल उठे 

झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर “विभाजन विभीषिका“ स्मृति दिवस

झांसी। 14 अगस्त को झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, ललितपुर, उरई तथा बांदा स्टेशनों पर “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस पर विभाजन से सम्बंधित चित्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से 14 अगस्त 1947 के ह्रदय विदारक विभाजन के क्षणों को दर्शाया गया |

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर  मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने झांसी क्षेत्र से विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारजनों के साथ “विभाजन विभीषिका” प्रदर्शनी का उदघाटन किया | इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा “विभाजन विभीषिका“ प्रदर्शनी का अवलोकन किया | प्रदर्शनी में विभाजन के समय रेलगाड़ियों द्वारा लोगों के पलायन को दर्शाया गया | प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गयीं कठिनाइयों को स्मरण कराया गया | उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया कि 14 अगस्त के दिन अखंड भारत के हुए दो टुकड़े, लाखों लोग विस्थापित हुए तथा बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं था, जुड़े यथा संभव प्रकरणों का प्रदर्शन किया गया |

प्रदर्शनी के अवलोकन उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इसमें कुछ ऐसे भी सम्मानित कर दिए गए जो स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन नहीं थे और उनके परिवार के किसी सदस्य का स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी से दूर दूर तक वास्ता नहीं रहा। रेल प्रशासन ने यदि झांसी मंडल के स्वतंत्रता सेनानियों की सूची जिला प्रशासन से ली होती तो यह चूक नहीं होती। यह सम्मान समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में लक्ष्मीबाई राय, गिरजा शंकर राय, रामप्रकाश अग्रवाल, आदित्य नारायण दुबे, अरूण कुमार हिंगवासिया, राम प्रकाश पाठक, निरंजन धुलेकर, प्रताप सिंह बुंदेला, लक्ष्मीकान्त वर्मा, अवधेश रिछारिया, लक्ष्मण नायक तथा मुकेश सक्सेना शामिल रहे|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि “देश की आजादी के ठीक एक दिन पहले हमारे देश को विभाजित कर दिया गया, विभाजन की आग इतनी भड़की की जगह जगह पर दंगे शुरू हो गए जिसमें लोगों ने अपनी जान गवा दीं। उन शहीदों की याद में और विभाजन से होने वाली पीड़ा को याद करने के साथ-साथ इनसे सबक लेने की बात कही |

इस दौरान स्टेशन उपस्थित रेलयात्रियों एवं रानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा चित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहा गया | कार्यक्रम में देश भक्ति गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तत्कालीन पीड़ादायक स्थिति से उपस्थित जनों को अवगत कराने का प्रयास किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्र, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, सहायक कार्मिक अधिकारी लवी एब्राहम और जन सम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यात्रिगण उपस्थित रहे | सञ्चालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।