Jhansi। रे0सु0ब0 अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन झांसी मंडल में 22 से 24 मई 2022 तक मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी आलोक कुमार के दिशा निर्देशन में जूनियर इंस्टीट्यूट रेलवे ग्राउंड झांसी में कराया गया l जिसमें झांसी, आगरा, प्रयागराज मंडल की महिला टीमों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया l

उक्त प्रतिस्पर्धा में झांसी मंडल एवं प्रयागराज मंडल की टीमो ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में प्रयागराज मंडल ने झांसी मण्डल को 3-0 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीता l प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ी आरक्षक दिनेश प्रसाद (प्रयागराज मण्डल) को घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी व सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर द्वारा किया गया एवं विजेताओं को पुरष्कृत किया गया। प्रतियोगिता को पी0 एस0 परिहार निरीक्षक झांसी (लोको), मनोज शर्मा निरीक्षक झांसी (प्रशासन), प्रदीप यादव निरीक्षक झांसी (स्टोर) व चमन सिंह तोमर निरीक्षक मंडल वस्र भंडार झांसी एवं अन्य स्टाफ द्वारा सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता हेतु टेक्निकल कमेटी झांसी के जिला सेकेट्री वाहिद, राष्ट्रीय खिलाडी विनोद कप्तान व रामसेवक रजक व चीफ रेफरी रामस्वरूप आदि द्वारा संपन्न कराया गया।