झांसी। मंगलवार को शहर के सबसे पुराने एवं व्यस्त बजाजा बाजार व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष रितेश गंदी, महामंत्री राजीव डेंगरे, उपाध्यक्ष रवि निखरा, सहित दर्जनों व्यापारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों ने कोरोना काल में संकट के समय लोगों की सेवा कर एक उत्कृष्ट उदाहरण समाज में प्रस्तुत किया है जिससे लोगों में व्यापारियों के प्रति और अधिक सम्मान की दृष्टि से देखे जाने लगा है, व्यापारियों की एकता से व्यापारियों की समस्या का भी समाधान हुआ है उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारी की हर समस्या के समाधान के लिए मैं तत्पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा है कि व्यापारी रहे सम्मान से व्यापार करें स्वाभिमान से इस नारे के साथ व्यापारी स्वाभिमान व सम्मान के साथ देश के विकास में अपना योगदान देगा। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला सर्राफा बाजार के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व्यापारी नेता राजेश भरथरी प्रदीप गुप्ता चौधरी साहिल अंकुर बट्टा सरदार कृष्ण पाल सिंह कृष्णा राय मनोज प्रजापति आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ ने एवं आभार व्यक्त राजीव गिरी महामंत्री ने व्यक्त किया।