झांसी। मंगलवार को पोकेट यार्ड झाँसी में स्थित प्राचीन बाबा के स्थान में सर्व धर्म एकता का संदेश देते हुए जी.पी. मीना प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल वर्कशॉप झांसी एवम् रेल स्टाफ़ द्वारा सुन्दरकाण्ड, क़व्वाली व भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक राजीव वर्मा, निरीक्षक अजीत तिवारी, निरीक्षक मनोज शर्मा, निरीक्षक एस.एन. पाटीदार, निरीक्षक पी.के. राणा एस.आई.वी., उप निरीक्षक एस.के. वर्मा, उप निरीक्षक हेमंत झा झाँसी मंडल के रेलवे के समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पुनीत कुमार गुप्ता डेलीगेट ईसीसी सोसायटी उत्तर मध्य रेल झाँसी मंडल, प्रमोद कुमार सोनी हेड कांस्टेबल रेल सुरक्षा बल वर्कशॉप झांसी, उमेश गुर्जर वर्कशॉप झांसी, गोकुल चंद्र गौतम ख़ुफ़िया शाखा झाँसी, रवेंद्र सिंह झाँसी, अशोक कुमार सिंह, चंद्रकेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह ने आगुंतकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पुनीत कुमार गुप्ता डेलीगेट ईसीसी सोसायटी उत्तर मध्य रेल झाँसी मंडल ने कहा कि हमारा सामाज विभिन्न जातियों और समुदायों में बंटा हुआ है, कई बार ये वजहें कड़ुवाहट पैदा करती हैं। ऐसी स्थितियों में ही सजग रहने की ज़रूरत होती है। हम सभी एक होकर देश में एकता की भावना से कार्य करना चाहिये।