#Jhansi ट्रक से 67 किलो गांजा की खेप बरामद

0
29

झांसी। मादक पदार्थ बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस ने एक ट्रक से 67 किलो गांजा की खेप बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। गांजा की खेप उड़ीसा से ग्वालियर ले जाई जा रही थी।

जिले के थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप पांडे, कांस्टेबल नवीन कुमार, विनय कुमार मिश्र, अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक संख्या एमपी 09 एच एच 6427 जो उड़ीसा से झांसी के रास्ते होते हुए ग्वालियर की ओर जा रहा है, उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने उन्नाव बालाजी मार्ग नहर के पास घेराबंदी कर बताए गए संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक के अंदर तलाशी ली तो ट्रक के अंदर अलग अलग बंडलों में गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 67 किलो 610 ग्राम गांजा निकला। इसकी कीमत लगभग चालीस लाख रुपया बताई गई।

पुलिस ने ट्रक चालक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर मुरार पिंटू पार्क निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर गांजा की खेप कब्जे में ले ली। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि यह गांजा की तस्करी वह उड़ीसा आंध्र प्रदेश से लेकर आया है और वह उसे ग्वालियर ले जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here