दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिता
झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज में प्राचार्य प्रो. शेर सिंह कोठारी स्मृति वार्षिक खेल-समारोह के दूसरे दिन प्रो. नूतन अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य, प्रो. एस.के. राय ने की।
प्रतियोगिता की शुरूआत महिला वर्ग 400 मीटर की रेस से हुई जिसमें साधना यादव ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर राधिका अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर मुस्कान यादव रही। शॉटपुट पुरूष वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, राज यादव द्वितीय एवं ज्ञानेन्द्र ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रौ पुरूष वर्ग में राज यादव प्रथम, अमित द्वितीय एवं शिवराज तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में मुस्कान प्रथम, अंजली कुमारी द्वितीय एवं साधना यादव तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग 200 मीटर रेस में साधना यादव प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर राधिका अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर अंजली कुमारी रहीं। बैडमिंटन महिला वर्ग में अंजली प्रथम स्थान पर, मुस्कान द्वितीय स्थान पर एवं श्रद्धा तुतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन शिक्षक वर्ग में डॉ0 शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर डॉ. रामानंद जायसवाल एवं डॉ. सत्येन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षक वर्ग जैवलिन थ्रो में डॉ. रामानंद जायसवाल प्रथम, डॉ. आकाश दुबे द्वितीय एवं डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी तृतीय रहे। शिक्षिका वर्ग जैवलिन थ्रो में डॉ. हिमानी प्रथम, डॉ. दीपा सिंह द्वितीय एवं डॉ. चंचल कुमारी तृतीय रहीं। शिक्षिक/कर्मचारी महिला वर्ग शॉटपुट में डॉ. दीपा सिंह प्रथम, डॉ. हिमानी द्वितीय एवं पुष्पा तृतीय रहीं। शॉटपुट शिक्षक वग में डॉ. सत्येन्द्र कुमार प्रथम, डॉ. विवेक कुमार द्वितीय एवं डॉ. अरूण कुमार तृतीय रहे। कर्मचारी वर्ग में शॉटपुट में रामराजा प्रथम, जितेन्द्र बाल्मीकि द्वितीय एवं मुकेश शर्मा तृतीय रहे।
इस अवसर पर प्रो. उमारतन यादव, प्रो. मंजरी दमेले, प्रो. नवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. संतोष रानी, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. हिमानी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. पारूल सिंह, डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. रामानन्द जायसवाल, डॉ. रहीस अली, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. चंचल कुमारी, डॉ. रणजीत सिंह यादव, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. रामनारायण, डॉ. पवन कुमार, आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन प्रो. एल.सी. साहू व आकाश दुबे ने किया। खेल सचिव डॉ0 ए.पी.एस. गौतम व खेल प्रशिक्षक राहुल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। 29 जनवरी 2026 को ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का फाइनल एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से एवं दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम समापन/पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्रद्धेय अजित पवार जी के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी।














