झांसी। 12 फरवरी को गाडी सं0 02286 दूरन्तो स्पेशल लगभग 19.47 बजे सिमरियाॅताल स्टेशन थ्रू पास हो रही थी तभी किसी शरारती तत्व द्वारा पत्थर फेंककर मारा गया जिससे कोच सं0 एस-6 बर्थ सं0 28,29 के पास वाली इमरजेन्सी विन्डो का शाीशा क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त सूचना पर आरपीएफ स्टाफ डबरा द्वारा तत्काल बताए गए क्षेत्र सिमरियाॅताल स्टेशन के 3-3 किमी तक दोनो साईड सर्चिंग किया। गेट सं0 399 व 398 के गेटमैनों से जानकारी की व अनन्तपेठ स्टेशन तक सर्च किया गया परन्तु कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नही दिया और ना ही किसी रेल कर्मी द्वारा देखना बताया गया। इसके बाद घटनास्थल के आस-पास एरियाॅ में जाकर जाॅच पड़ताल किया गया पर कोई जानकारी प्राप्त नही हुई। उक्त गाडी को झांसी स्टेशन पर आरपीएफ व अन्य सम्बंधित विभाग द्वारा अटैण्ड किया गया। बर्थ सं0 28 पर यात्रा कर रहे यात्री को हल्की खरोच आयी थी परन्तु उन्होंने किसी भी प्रकार की मेडीकल सहायता की आवश्यकता नही बतायी। बताया गया कि उक्त गाडी अनन्तपेठ-डबरा के मध्य थ्रू तीव्र गति से पास हुई है जिस कारण घटनास्थल स्पष्ट नही हो सका है। किसी शरारती द्वारा शरारतवश घटना की गई। उक्त मामले में अपराध धारा 154 रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर जाॅच मे लिया गया।