झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की केंदीय कार्यकारणी की 17 फरवरी को दिल्ली मीटिंग में झांसी से मंडल सचिव अजय दुबे एवं मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना द्वारा भाग लिया गया। मीटिंग में पूरे देश से आये आइस्मा के प्रतिनिधियों ने स्टेशन मास्टर्स के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की व मीटिंग उपरांत मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर सौंपा।

आइस्मा की मुख्य मांगो में – नाईट ड्यूटी भत्ता से सम्बन्धित रेलवे बोर्ड के आदेश को वापस लेना, सीलिंग समाप्त करना, स्टेशन मास्टर्स को संरक्षा / तनाव भत्ता प्रदान करना, 50 लाख का बीमा कवरेज ग्रुप बीमा प्रदान करना, आइस्मा संगठन को मान्यता प्रदान करना, स्टेशन मास्टर्स को प्रदत्त 5400 एम ए सी पी का लाभ 01-01-16 से प्रदान करना, नव नियुक्त स्टेशन मास्टर्स को स्टाइपेंड वेतन 4200 ट्रेनिंग पीरियड से ही प्रदान करना, स्टेशन मास्टर्स संवर्ग को राजपत्रित पद प्रदान करना आदि मुख्य रही।
रेल मंत्री द्वारा उक्त सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वाशन प्रदान किया एवं इन मांगों पर विस्तृत चर्चा हेतु डी जी /एच आर आनंद खाती के पास भेजा। खाती से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने मांगपत्र पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने भी उक्त मांगों हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष /सी ई ओ को आइस्मा की 17 अप्रैल 2021 को गया में आयोजित सीबीजीएम सभा के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया। प्रतिनिधि मंडल में आइस्मा के केंदीय महासचिव पी सुनील कुमार, केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय चंद्राते, उपाध्यक्ष अपूर्वा जॉनी, आर डी स्वामी झांसी से मंडल सचिव अजय दुबे, मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना आदि सम्मिलित हुए।